जानकारी मिलते ही पहले तो शिक्षिका को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने छात्राओं से अलग-अलग बात की और मामले की सच्चाई जानी। सभी छात्राओं ने एक स्वर में प्रशिक्षु अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने की बात कही। इस पर शिक्षिका उन्हें लेकर छाता कोतवाली आ गईं। यहां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा को पूरी घटना से अवगत कराया।
ये भी पढ़ें-
UP: मैनपुरी में 'फौजियों का गांव', हर घर में हैं सेना के जवान, 100 जांबाज सीमा पर ले रहे दुश्मन से लोहा
मामला नाबालिग छात्राओं और शिक्षक से जुड़ा होने के कारण पुलिस तुरंत ही स्कूल पहुंच गई और आरोपी प्रशिक्षु को गिरफ्तार कर लिया। प्रधानाध्यापिका ने छात्राओं के परिजन को भी सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर वह भी कोतवाली पहुंच गए। सीओ छाता आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षक के मोबाइल की जांच की जा रही है। मामले की तहरीर मिलने के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।