फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: पंजाब जाने वाली ट्रेनों के संचालन में किया बदलाव...भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच गोल्डन टेंपल मेल निरस्त

Sat, 10 May 2025 10:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सीमा पर जारी तनाव का असर रेल संचालन पर भी देखने को मिल रहा है। पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेन निरस्त भी की गईं हैं।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच रेलवे ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। जंक्शन से अमृतसर, राजस्थान की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है। ऐसे में शनिवार को गोल्डन टेंपल मेल को निजामुद्दीन से आगे निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कुछ ट्रेनों का बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिशों के बाद भारत ने राजस्थान, पंजाब और जम्मू जैसे सीमाई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया है।

 
विज्ञापन

शनिवार को जंक्शन से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टेंपल मेल को निजामुद्दीन को आगे निरस्त कर दिया। इसके अलावा हीराकुंड सुपरफास्ट को दिल्ली से आगे निरस्त कर दिया। लुधियाना जाने वाले यात्री रामप्रकाश, दिलीप, सुबोध ने बताया कि वह गोल्डन टेंपल से सफर कर रहे थे, लेकिन ट्रेन आगे नहीं जा रही है। ऐसे में सफर करने में परेशानी उठानी पड़ी। इसके साथ ही राजस्थान के बाड़मेर जाने वाली ट्रेनों के संचालन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ ट्रेनों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें