फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने किया 86 लाख किसानों का कर्ज माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। भाजपा की किसान चौपाल में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि प्रशांत पूर्णिया अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र व मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चरण सिंह का स्वागत किया। किसानों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 86 लाख किसानों का कर्जा माफ किया है।
विज्ञापन

मकान मुफ्त, शौचालय, राशन, बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। कोई व्यक्ति योगी जी के चरित्र पर अंगुली नहीं उठा सकता। प्रधानमंत्री ने कहा है कि अफगानिस्तान को आतंकवाद का अड्डा नहीं बनने देंगे। सरकारी संस्थानों में डीएपी की कोई कमी नहीं है। सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रहा है। मुख्य अतिथि प्रशांत पूनिया ने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को गांव-गांव जाकर किसानों को समझाना है।
प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण योजना, मुफ्त कोविड-19 टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड योजना, मुफ्त आवास योजना आदि योजनाओं को चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि मथुरा जनपद का पहला कार्यक्रम है। 30 अक्तूबर तक गांव गांव जाकर और किसानों के बीच में बैठ कर उनसे चौपालों में बात की जाएगी। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक ठा. चरण सिंह जादौन ने कहा कि किसानों के हित में सरकार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर चौ. नरदेव सिंह, जिला मंत्री दिगंबर चौधरी, कार्यालय प्रभारी गोपेंद्र सिंह जादौन, संतोष सिकरवार, महेश शर्मा, बंटी पांचाल, विनय प्रताप सिंह, भागवत स्वरूप पांडेय, तरुण सिंह, पंकज लवानियां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें