फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति : सात हजार एससी छात्रों का डाटा किया जा रहा अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। समाज कल्याण विभाग द्वारा ७ हजार एससी छात्रों का डाटा फारवर्ड किया जा रहा है। शासन द्वारा विभाग अनुशंसा पर सात दिन के लिए पोर्टल खोला गया है। विभागीय कर्मचारी डाटा फारवर्ड करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिन छात्रों के छात्रवृत्ति संबंधी आवेदन नहीं हो पाए थे अब शासन ने उन छात्रों के आवेदन भेजने का समय विभाग को दिया। शासन ने विभाग को १२ अप्रैल से लेकर १८ अप्रैल तक का समय दिया है। इस अवधि में समाज कल्याण विभाग द्वारा छूटे हुए छात्रों का डाटा फारवर्ड किया जाएगा। विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति का डाटा फारवर्ड किया जाएगा।
छात्रवृत्ति संबंधी डाटा भेजने की जानकारी लगते ही विद्यालय संचालकों ने विभाग के चक्कर लगाना प्रारंभ कर दिया है। उधर, समाज कल्याण विभाग द्वारा डाटा भेजने का काम किया जा रहा है। पोर्टल की गति धीमी होने से डाटा फारवर्ड करने की गति बहुत धीमी है। समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र नाथ प्रताप सिंह ने बताया कि हम अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति संबंधी डाटा को भेज रहे हैं। शासन ने १२ अप्रैल से १८ अप्रैल तक का समय दिया है। इस दौरान हम शासन को डाटा फारवर्ड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें