मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को सरसों के तेल और अलग-अलग क्षेत्रों से अरहर की दाल के सैंपल भरे हैं।
डीओ डॉ. गौरी शंकर के निर्देशन में टीम सबसे पहले टाउनशिप एरिया में पहुंची, जहां पर रोड से गुजर रहे टैंकर में रखे हुए सरसों के तेल के 1000 टीन (पिंक सिटी ब्रांड) गाड़ी को रोककर चेक किया गया। संदेह होने पर नमूना संग्रहित किया। साथ ही दूसरी गाड़ी में अलग-अलग दुकानों पर आपूर्ति किए जा रहे नमस्ते ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के 400 टीन से नमूना लिए गए।
उसके बाद टीम सौंख रोड स्थित पीयूष अग्रवाल सरसों पिराई केंद्र पहुंची, यहां से सरसों के तेल का नमूना संग्रहित किया।
धोली प्याऊ, गोविंद नगर क्षेत्र में दुकानों से अरहर दाल एवं सरसों के तेल के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम मछली मंडी एवं मुर्गा फाटक क्षेत्र में संचालित खुदरा मीट शॉप का निरीक्षण करने पहुंची, जहां बिना पंजीकरण के दुकान संचालित करते हुए पाए दुकानदारों का चालान किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह, नंदकिशोर यादव, डॉ. शैलेंद्र रावत, मनीषा शर्मा और सविता शर्मा थे।