मथुरा। पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के तहत मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप नगर निगम के सहयोग से डूडा ने बीएसए कॉलेज में रेहड़ी, पटरी और शहरी पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य दो दिवसीय ऋण मेला लगाया। इस दौरान विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने कहा कि संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत पीएम स्ट्रीट वेंडर्स लोन मेला का आयोजन पथ विक्रेताओं जैसे सड़क पटरी, ठेला, खोमचा, रेहड़ी लगाने वाले दुकानदारों को आर्थिक सहायता देने के लिए किया गयया है॥ मेला का शुभारंभ सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल ने किया। इस मौके पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम, परियोजना अधिकारी डूडा रमेश कौशिक, कर अधीक्षक उम्मेद सिंह, एलडीएम एसपी चावला मौजूद रहे।
इस दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बीओसीडब्लू का पंजीकरण, वन नेशन वन राशनकार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में पथ विक्रेताओं को जागरूक किया।