फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का मथुरा दौरा: बाधित रहा यातायात, पुराने बस अड्डे पर नहीं आईं बसें; इंतजार करते रहे यात्री

Sun, 19 Nov 2023 07:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सीएम योगी के मथुरा दौरे के दौरान यहां घंटों यातायात बाधित रहा। इससे रोडवेज बसें पुराने बस अड्डे पर नहीं पहुंची। यात्री इंतजार करते परेशान नजर आए। 
विज्ञापन
Mathura: पुराने बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। रोडवेज की बसें पुराने बस अड्डे पर नहीं पहुंच पाईं। यहां बसों के इंतजार में यात्री खासे परेशान नजर आए।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे पर बस यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है। पुराने बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही। यात्री करीब 2 घंटे तक बस के इंतजार में अड्डे पर बैठे रहे। समय व्यतीत करने के लिए मोबाइल देखते रहे। 

यह भी पढ़ेंः- Firozabad: रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से ड्रिल टकराने का मामला, रेलवे ने जेई को थमाई चार्जशीट
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जगह-जगह रोड ब्लॉक कर दी गई थी। पुराने बस अड्डे पर आने वाली रोडवेज की बसों को लक्ष्मी नगर पर रोक दिया गया था। बस अड्डे तक नहीं आने दिया गया था। लक्ष्मी नगर से बसों को गोकुल बैराज की तरफ आगे भेज दिया गया था।

बस आने का इंतजार करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या अलीगढ़, बरेली, कासगंज, मेरठ, मुरादाबाद के यात्रियों की रही। स्टेशन इंचार्ज के पास आकर बार-बार सवाल पूछते रहे कि बस कब आएगी। स्टेशन इंचार्ज गोपालदास उन्हें केवल इतना ही बता, समझा पा रहे थे कि रूट खुलेगा। तब बस अड्डे पर आएंगी। दोपहर 1:00 बजे बस अड्डे पर सैकड़ों की संख्या में यात्री मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, पथराव के बाद फायरिंग; दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

दोपहर करीब 12:00 बजे से बस अड्डे पर कोई बस नहीं आई। पुराने बस अड्डे से प्रतिदिन करीब 200 बसों का संचालन किया जाता है। अलीगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे राकेश सिंह ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से घर जाना है, लेकिन बस न मिल पाने की वजह से काफी देर हो रही है। ओंकार सिंह को भी अलीगढ़ जाना था लेकिन काफी देर तक उन्हें बस नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें