राया। हाथरस रोड पर एक बाइक को बचाने के प्रयास में हाथरस डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क के सहारे लगे पेड़ को तोड़ते हुए स्कूल में घुस गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।
हाथरस डिपो की बस मथुरा से सवारियां लेकर हाथरस की ओर जा रही थी। गांव कुम्हा के पास सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इससे बस सड़क किनारे लगे पेड़ और बिजली के खंभे को तोड़ते हुए चौधरी हाकिम सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कूम्हां की दीवार से टकरा कर रुक गयी। हादसे में भजन लाल (50 वर्ष) निवासी अनि का नगला थाना मुरसान हाथरस और दो लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर थाना राया प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र, चौकी विचपुरी प्रभारी धीरज कुमार मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बस चालक मौके का फायदा उठा कर भाग गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।