रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की मांगें न मानकर तानाशाह रवैया अख्तियार किया है। साल 2022 में उत्तर प्रदेश में बिना रालोद के सरकार नहीं बनेगी। आगरा में शहीद के परिवार को सांत्वना देने जाने से पहले वह राधापुरम स्टेट स्थित रालोद नेता योगेश नौहवार के निवास पर पहुंचे और उनका हाल जाना।
यहां पत्रकारों से रुबरू होते हुए उन्होंने कहा कि रालोद का समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन है। भाजपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से गठबंधन के सवाल को जयंत ने सिरे से नकार दिया। गरीब, मजदूर और किसानों पर भाजपा सरकार में अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश में अगली सरकार रालोद की बनेगी तो हर वर्ग को पूरी सुख सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहने की ओर इशारा किया। रालोद अध्यक्ष ने रालोद नेता योगेश नौहवार का हाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। रालोद अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख, युवा रालोद जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी, कुंवर नरेंद्र सिंह, ताराचंद गोस्वामी, डॉ. अशोक अग्रवाल, रविंद्र नरवार, जयवीर सिंह, राजपाल सिंह, राजेंद्र सिकरवार, जगवीर सिंह नौहवार आदि रालोद कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
सैकड़ों भाजपाइयों ने ली रालोद की सदस्यता
सोमवार को गोवर्धन रोड स्थित गोपाल अस्पताल पर नि:शुल्क ओपीडी शिविर लगाया गया। इस दौरान यहां आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ठा. तेजपाल सिंह ने के समक्ष सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ठा. तेजपाल सिंह का चांदी का मुकुट पहना कर व साफा बांध कर स्वागत किया गया। डॉ. पप्पू वैद्य ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा को छोड़ रालोद का दामन थामा। इस मौके पर ठा. अभयपाल सिंह, रोशन सिंह, ठा. बीरी सिंह जादौन, श्याम सुंदर फौजी, रेवती, शिवराम, मोहन लंबरदार, कल्ली पहलवान, कलुआ, पप्पू, शंकर सिंह, कैलाश, रामवीर, विजय, पपीता, दर्याव, नारायन सिंह आदि मौजूद थे।
पुलवामा शहीद के परिवार से मिले जयंत चौधरी: कहा- 7 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे विरोध प्रदर्शन