फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों का है टोटा, जनता कैसे करे सुरक्षा का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जनपद में पुलिसकर्मियों का टोटा है। जिले में कुल 1850 पुलिसकर्मियों की कमी है। इनमें से सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ कहे जाने 17७० सिपाहियों की कमी है। इसमें महिला व पुरुष दोनों ही शामिल है। इसके अलावा उपनिरीक्षकों के पद भी रिक्त हैं।
विज्ञापन

मथुरा अति संवेदनशील जिला है। यहां पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान है के साथ ही वृंदावन और गोवर्धन आदि के प्रमुख धार्मिकस्थल है। जहां देश-विदेश से प्रति माह लाखों कृष्ण भक्त आते रहते हैं। यदि कोई पर्व होता है तो यह आंकड़ा और अधिक बड़ जाता है। ऐसे में प्रमुख त्योहारों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा घेरा को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है।
लेकिन जनपद की हालत यह है कि यहां पर स्वीकृत पुलिसकर्मियों के पदों के सापेक्ष 1850 पुलिस कर्मियों की कमी है। ऐसे में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को तो छोड़ ही दीजिए जिले में रहने वाले लोगों को भी पुलिस की सुरक्षा का भरोसा कम ही है। जिले के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को इस संबंध में कई बार लिखा भी लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई बदलाव नजर नहीं आया।
विज्ञापन

यही कारण है कि आए दिन जलिे में वारदातें होती रहती हैं। आखिरकार इन पुलिसकर्मियों की कमी कब तक दूर हो सकेगी, यह भविष्य के गर्त में हैं, पर सुरक्षा के प्रति सरकार को भी गंभीरता बरतने की जरुरत है।
स्वीकृत मौजूद कमी
-एसएचओ/एसओ-२१ २१ ०
-उपनिरीक्षक-२७४ २४४ ३०
-मुख्य आरक्षी-७५५ ७०५ ५०
-आरक्षी-२४०९ ६४८ १७५१
-महिला आरक्षी-१६५ १४६ १९
नोट : इसके अलावा जिले में चार इंस्पैक्टर व 13 महिला एसआई की तैनाती कृष्ण जन्म स्थान पर के लिए है।
(उक्त आंकड़े मथुरा पुलिस के मुताबिक)
जल्द दूर होगी पुलिसकर्मियों की कमी: ग्रोवर
पुलिसकर्मियों की कमी को लेकर शासन को लिखकर भेजा गया है। जल्द ही इस कमी को दूर करके पुलिसकर्मियों की भरपाई कर ली जाएगी। जनपद में सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध है। अपराधी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं। -डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें