फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मुठभेड़ में गोशाला के पास से चार गोतस्कर गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Wed, 22 Nov 2023 03:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में गोशाला के पास से चार गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। 
विज्ञापन
Mathura: मुठभेड़ में गोशाला के पास से चार गोतस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार गो तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। यह गोशाला से गाय चोरी करने की योजना बना रहे थे। इस दौरान एक गो तस्कर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए अन्य बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इनके कब्जे से तीन तमंचा व दो चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि उन्हें बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि करहला रोड पर पदम फौजी ग्राउंड पर चार-पांच बदमाश लूट व चोरी की फिराक में खड़े हैं। इस पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां करब की आड़ में बैठे बदमाशों ने पुलिस को आता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पति है नंपुसक... जेठ और ससुर जबरन नोचते हैं शरीर; पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़ी पीड़िता; पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन


पुलिस ने घायल खुर्शीद सहित चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल को नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया है। गिरफ्तार बदमाशों में खुर्शीद (28) निवासी हाथिया (घायल), मोटा (25) निवासी सहार थाना बरसाना, सूरज निवासी आटे थाना रोजकामेव, जिला नूंह (हरियाणा), दीपक निवासी नौगांव,थाना छाता, मथुरा शामिल हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: सिपाही पति करता है क्रूरता, दास्तां बताते हुए भरे कलेक्ट्रेट में फूट-फूटकर रोई महिला; कांप गए सुनने वाले

एसपी देहात त्रिगुन विशेन ने बताया कि पुलिस ने लूट की फिराक में खड़े चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल है। जबकि एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। इनके पास से तीन तमंचा, दो चोरी की बाइक व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें