फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, 50 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दरोगा समेत ४० लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

टाउनशिप की कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक संख्या-76 में नवरात्र के मौके पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी और दशहरे के मौके पर उसे चंद्रावली देवी मंदिर ले जाया जा रहा था। इसमें इसी ब्लॉक का रहने वाला रोहित (22) पुत्र केशव पंडित इसी कॉलोनी के ब्लॉक संख्या-5 में रहने वाले राहुल(18) पुत्र बालकृष्ण के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी बलदेव की ओर से आते ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। महावन पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल से रेफर कर दिया। हालत बिगड़ने पर उसे जयपुर ले जाया गया।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह गोशाला के निकट सड़क हादसा हुआ, इसमें पश्चिम बंगाल कोलकाता के नॉर्थ 24 परगना क्षेत्र के रहने वाले भक्त मिनी बस में सवार होकर रावल के दर्शन कर बलदेव की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आती ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मिनी बस में टक्कर मार दी। बस में सवार एक दर्जन से अधिक तीर्थ यात्री घायल हो गए।
इनमें अविनाश, कृष्ण गुहृा को गंभीर हालत में आगरा ले जाया गया है, जबकि इनके 10 साथियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 4 महिलाऐं भी शामिल है। बताया गया कि पश्चिम बंगाल से 20 तीर्थ यात्रियों का दल वृंदावन स्थित पत्थरपुरा की बड़ी सूरमा कुंज में आया हुआ था और आज तड़के यह सभी ब्रज के मंदिरों के दर्शन के लिए टूरिस्ट बस में निकले थे।
थाना जमुनापार के लक्ष्मी नगर पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की रात मांट पीआरवी से ड्यूटी करके बाइक से लौटते दरोगा राजवीर सिंह(52) की सामने से आती बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें चार लोग घायल हुए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरोगा राजवीर सिंह को आगरा भेजा गया है।
इसके अलावा हेमंत कुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी किनारई जमुनापार, बबलू पुत्र ब्रजवासी लाल यादव निवासी रेजीमेंटल बाजार व एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है जिसमें हेमंत की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मथुरा-आगरा हाईवे पर अगनपुरा के बाइक स्लिप हो जाने से छोटू पुत्र हरी सिंह और सचिन पुत्र श्रीचंद निवासी अगनपुरा, रिफाइनरी घायल हो गए इनमें सचिन की दशा गंभीर बनी हुई है।
इसके अलावा बरसाना थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए बरसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें