फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को वृंदावन की सड़कें रही जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। शनिवार को एकादशी होने के कारण वृंदावन की सड़कें जाम के नाम रहीं। वृंदावन के मुख्य नाकों से लेकर गलियों और बाजारों में दिनभर जाम रहा। लोग घंटों जाम में फंसे रहे और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को कोसते रहे। जाम के कारण बाहरी श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस भी असहाय नजर आई। वृंदावन की सड़कों पर सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शनिवार के साथ एकादशी का होना लोगों के लिए भारी पड़ा। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, और पश्विम उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। इस कारण वृंदावन के प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर मार्ग, हरिनिकुंज चौराहा, विद्यापीठ चौराहा, चैतन्य विहार, रुक्मिणी विहार अटल्ला चुंगी, परिक्रमा मार्ग, गांधी मार्ग, मथुरा वृंदावन और छटीकरा रोड वाहनों की लाइन लगी रही। वृंदावन कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर को जाम से बचाने के लिए नो एंट्री की व्यवस्था पर मंथन किया जा रहा है। जल्द इस योजना को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें