फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत: संकरी गलियों में हैं 200 से अधिक जर्जर भवन, जिम्मेदार रहते बेफिक्र

Tue, 15 Aug 2023 08:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। यहां संकरी गलियों में आज भी 200 से अधिक जर्जर भवन स्थित हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार बेफिक्र रहते हैं। 
 
विज्ञापन
Mathura: शहर के बीचो-बीच विकास बाजार स्थित घर की जर्जर छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुरानी बिल्डिंग ढह गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसा उस समय हुआ जब वहां से दर्शनार्थी निकल रहे थे। 

विज्ञापन




बताते चलें कि मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में करीब 200 से अधिक ऐसी बिल्डिंग हैं, जो जर्जर अवस्था में हैं। इनमें से अधिकांश बिल्डिंग 150 से 200 साल पुरानी हैं। यह बिल्डिंग भूकंप की दृष्टि से तो किसी दशा में सुरक्षित नहीं हैं। इनमें प्राचीन मंदिर भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः- Mathura: वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास ढह गई पुरानी बिल्डिंग, पांच की मौत; कई घायल

विज्ञापन

वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत, मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इन बिल्डिंग से होने वाले हादसों को लेकर अधिकारी लापरवाह रहते हैं। किसी हादसे के बाद ही उन्हें इनकी याद आती है। इसके बाद कार्रवाई महज नगर निगम से नोटिस तक सीमित होकर रह जाती है। मथुरा-वृंदावन की इन जर्जर बिल्डिंग के हिस्से आए दिन गिर जाते हैं। 

यह भी पढ़ेंः- वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत: चारों तरफ थी चीख पुकार, मंजर देखकर कांप गई लोगों की रूह
 

इसमें मथुरा की पुरानी जर्जर बिल्डिंग टीलेनुमा आबादी के बीच स्थित हैं। यहां हादसा होने की दशा में मदद के लिए न एंबुलेंस पहुंच सकती है न कोई और चार पहिया वाहन। वृंदावन में भी ऐसी अनेक बिल्डिंग संकरी गलियों में मौजूद हैं। मंगलवार को हुए इस हादसे से जुड़ा दुसायत मोहल्ला भी बेहद संकरी गली में है। यह रास्ता बिहारी जी के मंदिर को जोड़ता है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: 'साहब! प्रॉपर्टी डीलर ने जहर देकर बेटे को मार दिया'...और बिलख पड़े परिजन, पुलिस कर रही जांच
 

वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत, मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

यह है पूरी घटना

हादसा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में बांके बिहारी मंदिर से मजह 200 मीटर दूर स्थित स्नेह बिहारी जी मंदिर के पास हुआ। यहां भगवाला पार्किंग के सामने दूसयात मोहल्ला में बनी पुरानी बिल्डिंग अचानक से धराशायी हो घई। बिल्डिंग गिरने से रास्ते से निकल रहे श्रद्धालु मलबे में दब गए। 

हादसा देख मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अदिकारी मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल ई रिक्शा की मदद से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: 'बेटा मैं मरने जा रही हूं...और मां ने कर ली आत्महत्या', फोन पर मौत की आहट सुनकर भी कुछ न कर सका पुत्र
 
विज्ञापन

यहां जाच के बाद डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि कई लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मृतकों में गीता कश्यप निवासी कानपुर, अरविंद कुमार निवासी कानपुर नगर, रश्मि गुप्ता निवासी कानपुर, अंजू मुगयी निवासी वृंदावन और एक अज्ञात शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें