मथुरा। स्वयं को अधिवक्ता बताने वाली युवती परिवार के साथ बस के आगे अड़ गई और जोर-जोर से दूसरी महिला को गाली-गलौज देती रही। इस बीच लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
उसका कहना था कि दूसरी महिला ने उसकी चोटी कैसे खींची। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि दोनों का समझाकर बस को रवाना करवाया। लगभग डेढ़ घंटे तक बस को युवती, उसकी बहन, पिता और मां ने रोके रखा।
जबकि दूसरे पक्ष की महिला का कहना था कि उसके गोदी के बच्चे के गिर जाने के कारण युवती से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद यह गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आई। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए। कोई शिकायत नहीं की गई।