फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: झाड़ी हनुमान मंदिर में हुई लूट का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
लुटेरों से बरामद सामान। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा/नौहझील। करीब तीन माह पहले झाड़ी वाले हनुमान मंदिर में साधुओं को बेहोश करके 10 लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जे 2.41 लाख रुपये और सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

10 मई को बदमाशों ने प्रसिद्ध झाड़ी वाले हनुमान मंदिर में घुसकर साधुओं के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर 10 लाख रुपये की लूट, छत्र और मुकुट की लूट की थी। हालांकि पुलिस अब तीन माह बाद इस वारदात को खोलने का दावा कर रही है। शनिवार को एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि किरनपाल निवासी लिखि हसनपुर, पलवल (हरियाणा) और महाराज सिंह उर्फ महा सिंह उर्फ पिल्लू पहलवान उर्फ लीले निवासी ग्राम प्रेमनगर, बलदेव को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2.41 लाख रुपये कपडे़ का थैला, रसीदबुक, डीवीआर अन्य सामान और एक बाइक बरामद की है।
एसएचओ सधुवनराम गौतम, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम, एसआई योगेश नागर, एसआई मनमोहन शर्मा, विनीत कुमार, श्रीचंद, सुभाष, विशाल कुमार, दीपक पचौरी, अभिनय सिंह टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें