फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कर्मचारी के पास वीडियो कॉल कर युवती ने बनाए अश्लील फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। ब्लॉक कार्यालय में नेटवर्क इंजीनियर के पद पर कार्यरत कर्मचारी के अश्लील फोटो बनाकर एक युवती की फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। कर्मचारी ने फेसबुक आईडी संचालिका के खिलाफ गोवर्धन थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत शैलेश कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह फोन पर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई थी, जैसे ही कॉल रिसीव किया, उधर से एक युवती अश्लील अवस्था में थी, यह देखते ही फोन काट दिया। इसके बाद युवती ने मैसेंजर पर कॉल किया। कहा कि आपके अश्लील फोटो वीडियो बन गए। इतना कहने के बाद फिर फोन काट दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें