फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डेंगू से किशोर की मौत, 24 नए डेंगू के मिले मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा (टैंटीगांव)। सुरीर क्षेत्र में फैली डेंगू व बुखार की बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। सुरीर में डेंगू से किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर, पिछले दो दिन में 2४ डेंगू के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

गांव सुरीर निवासी अर्जुन (17) पुत्र बैनामी निवासी सुरीरकलां को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने कस्बा के चिकित्सक से दवा दिलवाई। फायदा न पड़ने पर जांच कराई तो डेंगू की रिपोर्ट आने पर परिजनों ने वृंदावन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लगभग एक सप्ताह इलाज के बाद बृहस्पतिवार को किशोर की मौत हो गई।
लोगों का कहना है कि क्षेत्र में फैली डेंगू व बुखार की बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य विभाग इस समय अनजान बना हुआ है। भाकियू लोकशक्ति के मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि गांव भिदौनी में करीब एक दर्जन मौत के बाद जिलाधिकारी नवनीत चहल ने संज्ञान लेते हुए दौरा कर गांव में अस्थायी अस्पताल व 24 घंटे चिकित्सक की तैनाती एवं स्वास्थ्य केंद्र सुरीर पर डेंगू व सीवीसी, मलेरिया की जांच तथा डेंगू की दूसरे दिन जांच रिपोर्ट देने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए थे। लेकिन चार दिन तक डेंगू की जांच रिपोर्ट नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग ने जीका वायरस की रोकथाम के लिए बीते दो दिन में बाहर से आने वाले लोगों के सैंपल लिए हैं। जिला कंट्रोल प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि फरह और नौहझील में बाहर से आए 54 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अभी मथुरा जनपद में जीका वायरस का कोई संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें