फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गांव फैंचरी के घोटाले में सचिव निलंबित, अन्य से होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गांव फैंचरी में ग्राम प्रधान न होने के दौरान प्रधान के खाते से प्रशासक द्वारा निकाले गए करीब 13 लाख की राशि के घोटाले में सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस जांच के प्रकाश में आते ही सीडीओ ने इसकी जांच डीपीआरओ से कराई। जांच में 10.98 लाख की धनराशि का गबन पाया गया। जिसके बाद ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया गया। मथुरा ब्लॉक के गांव फेंचरी की प्रधान रजनी सिरोही ने शिकायत की थी कि जिस समय गांव में कोई प्रधान नहीं था ग्राम सचिव के द्वारा करीब 10 लाख से अधिक की धनराशि विकास कार्यों के नाम पर निकाल लिए गए, जबकि मौके पर कोई काम ही नहीं हुआ था।
डीपीआरओ ने बताया कि एडीओ प्रशासक राम कुमार शर्मा, जेई ओमवीर सिंह, तकनीकी सहायक दिनेश चंद शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ग्राम सचिव नीरज चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। सभी से उक्त धनराशि की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें