फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सेवा सप्ताह के रूप में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

विज्ञापन
वेटरनेरी विश्वविद्यालय के किसान भवन में किसानों का सम्मान करते प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिं? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन को जिला भाजपा ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। शुक्रवार को भाजपा ने 71 किसान और जवानों को सम्मानित किया। यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह ने मोदी सरकार को किसान हितैषी बताया।
विज्ञापन

वेटरनेरी विवि के किसान भवन में हुए कार्यक्रम में यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि वास्तव में किसानों के हित की रक्षा करने का कार्य भाजपा ने किया है। मोदी किसान के सम्मान व उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने भी विचार रखे। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, रविकांत गर्ग, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक कारिंदा सिंह, महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मेघश्याम सिंह, हीरालाल चौधरी, चरण सिंह, मेरुकांत पांडेय मौजूद रहे।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिवस पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंजीत पोनिया के नेतृत्व में रक्तदान शिविर मसानी चित्रकूट पर किया। उद्घाटन प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने किया। इसमें 71 युवाओं ने रक्तदान किया। जिला भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष मुदिता शर्मा के नेतृत्व में 71 महिला कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री नूतन रहीं।
विज्ञापन

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष निहाल सिंह आर्य के नेतृत्व में मलिन बस्तियों में फल व वस्त्र वितरण हुआ। धन्यवाद जिला महामंत्री महिपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें