फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: होलीगेट पर प्रधानमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
होली गेट पर पकौड़ा व सब्जी बेच और जूतों पर पॉलिश कर बेरोजगारी दिवस मनाते युवा कांग्रेसी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा/छाता। युवक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। होलीगेट पर युवक कांग्रेसजन ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे युवा प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद मुकद्दम ने कहा कि देश के युवा को रोजगार देना तो दूर आज केंद्र सरकार की युवा विरोधी नीतियों के कारण रोजगार पर लगे युवा भी लगातार बेरोजगार होते चले जा रहे हैं। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के हक की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
युवाओं के साथ मोदी सरकार ने छलावा किया है। युवा आक्रोश में हैं और उत्तर प्रदेश के चुनावों में भाजपा की हार निश्चित है।
महानगर अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि जल्द ही युवा कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने जा रही है। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शिशुपाल चौधरी, संतोष पाठक, रितेश सनवाल, राहुल ठाकुर, दुर्गेश बघेल, हरीश सारस्वत, सुधांशु दीक्षित, युवा प्रवक्ता फिरोज कुरैशी, अजय मेहरा, सोमिल कुलश्रेष्ठ, अभिषेक चतुर्वेदी, हाशिम हुमेर, नीरज सनवाल, हरजीत सरदार, प्रकाश शर्मा, गौरव ठाकुर, सिम्मी बेगम, बलवीर ठाकुर, जितेंद्र तोमर, सुनील उपाध्याय, सचिन मिश्रा, गौरव दुबे, कपिल यादव, बंटी ठाकुर, सचिन चतुर्वेदी, अजय शर्मा, रामभरोसी चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

छाता में नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने हाथों में काली पट्टी बांध रखी थी। पूर्व चेयरमैन हेम कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, सावित्री सिंह, पूर्व चेयरमैन मांगी लाल गुप्ता, जितेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, डॉ. फारुख, लक्ष्मी देवी, जालिम सिंह, राजेश गुप्ता, पूजा अग्रवाल, दीप्ति खंडेलवाल, नीरज गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें