फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से जा रही उड़ीसा की किशोरी वृंदावन में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से अपने घर जा रही उड़ीसा नौपाड़ा की किशोरी वृंदावन रोड स्टेशन से लापता हो गई। वह पिता के साथ थी। अचानक वृंदावन रोड स्टेशन पर उतरी और फिर नहीं मिली। खोजबीन के बाद भी न मिलने पर पिता ने जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उड़ीसा के नौपाड़ा निवासी तोरन लाल सैन पैथोलॉजी का काम करते हैं। वह पत्नी तथा १३ वर्षीय पुत्री हैप्पी के साथ अंबाला से घर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से जा रहे थे। वह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में अंबाला से सवार हुए। वृंदावन रोड स्टेशन पर ट्रेन रुकते समय किशोरी शौचालय को गई और वापस नहीं लौटी।
मथुरा स्टेशन पर पहुंचने के बाद पिता ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक रंधीर सिंह ने सूचना मिलते ही छानबीन शुरू की तो वृंदावन रोड स्टेशन प्रभारी ने बताया कि उक्त किशोरी जंक्शन रोड स्टेशन पर उतरी थी। कुछ देर तक वहां पर बैठी और उसके बाद बाहर चली गई। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक ने बताया किशोरी की खोजबीन मेें जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें