फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा:बंदर चिपकने से कासगंज-मथुरा ट्रैक पर ओएचई फेल

विज्ञापन
मथुरा। स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के चलने के इंतजार में खड़े यात्री।
विज्ञापन
राया (मथुरा)। मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक की ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) रविवार को सुबह करीब 7:20 बजे फेल हो गई। जिसके चलते ट्रैक पर मौजूद दो ट्रेनें ट्रैक पर ही रुक गईं। सूचना मिलते ही रेलवे इंजीनियरों की टीम ओएचई ठीक करने में जुट गई। करीब एक घंटे बाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन ठीक हो सका। ओएचई फेल होने का कारण लाइन से बंदर चिपकना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सोनई के पास ओएचई पर बंदर चिपकते ही लाइन ब्रेक हो गई और करंट गायब हो गया। ट्रैक पर चल रहीं ट्रेनें जहां थीं, वहीं पर रुक गईं। एनई (उत्तर-मध्य रेलवे) के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ओएचई को जोड़ा जा सका।
जिसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु तरीके से हो सका। ओएचई में गड़बड़ी के कारण मथुरा से कासगंज जा रही मुंबई सेंट्रल, भागलपुर एक्सप्रेसवे पुल के पास खड़ी हो गई। वहीं, कासगंज से अछनेरा जाने वाली ट्रेन सोनई में खड़ी रही। इसके अलावा अन्य ट्रेनों का आगमन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमार्ग पर लगा जाम, यात्री रहे परेशान
ओएचई फेल होने के कारण जहां रेल यातायात प्रभावित हुआ, वहीं सड़क मार्ग पर भी असर पड़ा। जैसे ही ओएचई फेल हुई तो ट्रेन जगह-जगह रुक गई। एक घंटे बाद ठीक के बाद जैसे ट्रेनों का आगमन शुरू हुआ तो क्रॉसिंग पर बार-बार फाटक बंद होने के कारण जाम की स्थिति बन गई।
पुलिस को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम में फंसे यात्री भी परेशान रहे। देरसायं तक जाम की स्थिति बनी रही। नॉर्थ ईस्ट रेलवे विभाग के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोनई के निकट बंदर चिपकने की सूचना पर टीम मौके पर गई और करीब एक घंटे में व्यवस्था बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें