मथुरा। हाईवे पुलिस ने दिल्ली के गाजीपुर से 15 हजार रुपये के इनामी को उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार किया है। यह इनामी दो साल से जालसाजी के मामले में फरार चल रहा था।
दिल्ली के गाजीपुर क्षेत्र से इनामी और उसकी पत्नी को हाईवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि एसएचओ अनुज कुमार और पुलिस टीम फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर सलाखों के पीछे पहुंचाने में जुुटी है। हाईवे पुलिस ने 15 हजार के इनामी भानुप्रताप पुत्र राजवीर सिंह निवासी 88 पूनम विहार लाजपत नगर, थाना हाईवे और उसकी पत्नी गुड्डी देवी को गिरफ्तार किया है।
यह दो साल से फरार चल रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ा गया इनामी काफी शातिर जालसाज है। सीधे-साधे लोगों को अपने झांसे में लेकर मोटी रकम ठगता था। वर्ष 2019 से इसके खिलाफ थाना हाईवे में आधा दर्जन ठगी के दर्ज हैं। टीम में एसआई हरेंद्र कुमार, एसआई रजत दुबे, सर्विलांस प्रभारी सोनू कुमार शामिल रहे।