फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भाकियू (अंबावता) के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया नजरबंद

विज्ञापन
अलीगढ़ के लिए जाते भाकियू अंबावता के पदाधिकारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील, बाजना, राया, टैंटीगांव, बलदेव से अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काले झंडे दिखाने जा रहे भाकियू (अंबावता) के पदाधिकारियों को पुलिस ने उनके घरों पर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

नौहझील में पदाधिकारियों को पुलिस-प्रशासन ने उनके घरों पर नजरबंद कर दिया। भाकियू (अंबावता) ने आज प्रधानमंत्री के अलीगढ़ आगमन पर काले झंडे दिखाकर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। जिला प्रवक्ता अनिल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल जाटों को लुभाने को राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कर रहे हैं।
इंस्पेक्टर नौहझील सधुवन राम गौतम ने बताया कि भाकियू अंबावता के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने अलीगढ़ न जाएं, इसीलिए जिला प्रवक्ता अनिल शर्मा, जिला सलाहकार संतोष भारद्वाज, ओमप्रकाश शर्मा, जिला महासचिव अंशु नौहवार, तहसील मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता, ब्लॉक महासचिव संजय पुजारी, शंकर त्रिपाठी, कपिल शर्मा, हरिओम पंडित को नजरबंद किया।
विज्ञापन

बाजना के गांव मिट्ठोली में प्रदेश प्रचार मंत्री करुआ सिंह को माना गढ़ी चौकी प्रभारी ने नजरबंद रखा। राया में नगर पंचायत सभासद को अपने साथ काला कपड़ा लाना महंगा पड़ गया। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया, बाद में छोड़ दिया। नगर पंचायत सभासद अय्यूब को साथियों के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया कि सभासद ने कुछ दिन पूर्व ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं को जाने नहीं दिया।
बलदेव में भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर व कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया। जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर, मंडल अध्यक्ष लेखराज सिंह, मुकेश प्रधान, रतन, हरपाल प्रधान, उदयवीर सरपंच, अवधेश रावत, रणधीर सिंह, योगेश तोमर, गोपाल पांडेय, जयप्रकाश, योगेश गब्बर पहलवान आदि को नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें