फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: रुपयों के लेनदेन में मारपीट, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। कुछ युवक एक व्यापारी के साथ दुकान में घुस कर मारपीट कर रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम गोवर्धन छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित परचून की दुकान पर एक राय होकर पुष्पेंद्र, राजवीर, अनुराग आदि लोग पहुंचे। दुकान में घुस कर व्यापारी से मारपीट की। दुकान के अंदर काफी समय तक मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित व्यापारी अल्पेश पुत्र ओम प्रकाश अग्रवाल ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व लूट के आरोप की तहरीर पुलिस को दी है।
अल्पेश अग्रवाल ने बताया कि एक कार में सवार होकर अनुराग, पुष्पेंद्र, राजवीर आदि दुकान पर आए और कहने लगे कि हमारा हिसाब करो, यह कहते हुए वह दुकान में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। दुकान से 16 हजार नकद एक अंगूठी लूट कर फरार हो गए। थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि रुपयों के लेन-देन को लेकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें