फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: आज रात से हड़ताल पर चले जाएंगे विद्युत कर्मचारी

विज्ञापन
बिजली घर कार्यालय का गेट बंद। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कैंट कार्यालय पर धर्मेंद्र सभागार में उपस्थित होकर कार्य बहिष्कार कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। बृहस्पतिवार की रात १० बजे से ७२ घंटे तक हड़ताल पर जाने का एलान किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्युत संघर्ष समिति, ऊर्जा प्रबंधन और ऊर्जा मंत्री के साथ हुए 15 सूत्री समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार को कोसा। सभी ने चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो १६ मार्च की रात १० बजे से विद्युत कर्मचारी ७२ घंटे की हड़ताल पर चले जाएंगे।
प्रदर्शन करने वालों में जिला संयोजक मोहन बाबू आर्य, एसई देहात प्रभाकर पांडेय, एसई अजय गर्ग, एनपी सिंह, सचिन शर्मा, प्रमोद कुमार, यादवेंद्र, राकेश यादव, विजय कुमार, कृष्णवीर सिंह, गणेश तोमर, रामकुमार, सुनील सिंह, अजीत सिंह, सुधीर कुमार, शुभम अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, राहुल साहू, मनीष प्रजापति, दानवीर सिंह हैं। जिला संयोजक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 10 बजे से 72 घंटे के लिए हड़ताल पर कर्मचारी चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें