फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 44 पर पहुंच गया शहर का तापमान

विज्ञापन
तपिस भरी गर्मी में धूप से बचाव के लिए मुंह ढक कर जाती युवतियां। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। अब तो आसमान से आग बरसने लगी है। बुधवार को तो पारा 44 पर पहुंच गया। सुबह को दोपहर जैसी गर्मी पड़ने लगी।
विज्ञापन

गर्म हवाओं ने बाहर निकलना भी मुश्किल कर दिया है। बाजारों में तो सन्नाटा पसर जाता है। सूरज की किरणें अब शरीर को झुलसा रही हैं। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। गर्मी के चलते सड़कों पर भी वाहन कम नजर आ रहे हैं। लोग जरूरी कार्यों से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसकी वजह से सड़कों पर भी कम भीड़ नजर आ रही है।
गर्मी के चलते दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेदम कर दिया। दोपहर के समय का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। स्थिति यह है कि कूलर और पंखे भी फेल होने लगे हैं। दिन भर धूप से तपने वाले मकानों में तो एसी भी उस तरह से काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जिस तरह से पारा लगातार चढ़ रहा है उसके हिसाब से गर्मी अभी अपना और रंग दिखाएगी। राया के संभागीय कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें