फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: लाडपुर ग्राम पंचायत के खातों में 21 लाख रुपये का गोलमाल्

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा विकास खंड की लाडपुर ग्राम पंचायत में प्रशासक के कार्यकाल दौरान 21 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी की गई है। निर्वाचित ग्राम पंचायत बोर्ड के बीच महज दो माह के दरम्यान यह राशि विभिन्न विकास कार्य दर्शाते हुए ग्राम निधि खातों से निकाली गई।
विज्ञापन

इसके लिए सरकारी रिकॉर्ड में कहीं नाली-खड़ंजा दर्शाया है तो कहीं नलकूप का रिबोर बताया गया है। इसकी शिकायत शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने निर्वाचित प्रधान के साथ डीएम नवनीत चहल से की है। इसमें अनियमितता संबंधी गंभीर आरोप ग्राम पंचायत सचिव पर लगाए हैं।
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मलखान सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि पूर्व प्रधान का कार्यकाल खत्म होने के बाद जिला प्रशासन के स्तर से ग्राम पंचायतों में प्रशासक की नियुक्ति की गई थी। नव निर्वाचन होने से पहले तक प्रशासक के कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत की निधि से 21 लाख से अधिक की निकासी की गई है। इसमें करीब साढ़े छह लाख की राशि हैंडपंप के रिबोर पर खर्च दर्शाए हैं, जबकि किसी भी सार्वजनिक हैंडपंप का रिबोर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

करीब ढाई लाख हैंडपंप की मरम्मत, तीन लाख से अधिक नालियों में क्रासिंग पर खर्च बताए हैं। इनके अलावा कायाकल्प कार्य पर करीब साढ़े तीन लाख, इंटरलॉकिंग कार्य पर सवा लाख, टीटीएसपी कार्य पर करीब चार लाख का खर्च दर्शाया है। इसमें से अनेक कार्य तो कुछ माह पहले ही हुए थे, उनके भी फिर से भुगतान कर दिए गए हैं। ग्रामीणों ने सचिव श्रीमती नीरज चौधरी पर इसके आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें