फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: विधायक के खिलाफ ग्रामीणों में फूटा गुस्सा, हुई पंचायत

विज्ञापन
गांव घनिया में मुख्य मार्ग पर भरा गंदा पानी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। विधायक निधि से गांव धनिया में बिना लेवल किए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सड़क गांव की पोखर की ओर ऊंची तथा गांव की ओर नीची बनाई जा रही है। इसके चलते प्राइमरी स्कूल में गांव का गंदा पानी भर रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत कर सड़क निर्माण कार्य को बंद कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गांव धनिया में विधायक निधि से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भी निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक ठा. कारिंदा सिंह ने नारियल फोड़कर किया। इसे लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को बेसिक स्कूल में पंचायत कर निर्माण कार्य को रोकने का निर्णय लिया।
इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य में विधायक द्वारा अनदेखी की जा रही है। कुछ घरों के मुख्य द्वारों से ऊपर उठाकर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इससे गांव का गंदा पानी गांव की ओर बह रहा है। राहगीर और छात्र-छात्राओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने फिलहाल 500 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया है। सीडीओ नितिन गौड़ का कहना है कि अगर ग्रामीणों की सड़क निर्माण में लेवल की समस्या है तो जांच कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें