फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: एडीजी के चचेरे भाई का एटीमए कार्ड बदलकर निकाले 75 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए वृद्ध साधु का एटीएम कार्ड बदलकर 75 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। धोखाधड़ी का शिकार हुए साधु एडीजी ए सतीश गणेश के चचेरे भाई बताए गए हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से आंध्र प्रदेश निवासी मंथा वेंकटा विद्यासागर विदेश की नौकरी छोड़कर पिछले लगभग 6 वर्ष से परिक्रमा मार्ग पानीघाट क्षेत्र में वास कर भजन कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार 11 दिसंबर को नगर निगम चौराहा के पास एक बैंक की एटीएम से पैसे निकालने गए थे, जहां तीन शातिर युवकों ने चालाकी से उनका पिन नंबर देख एटीएम कार्ड बदलकर फरार हो गए।
फोन बंद होने के चलते दूसरे दिन बैंक से मिले मैसेज से उन्हें खाते से 75 हजार रुपये निकालने की जानकारी हुई। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी खंगाल कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें