फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बार एसोसिएशन के छह पदों पर 29 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कुल छह पदों के लिए 29 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया है। कुल सात अधिवक्ता अध्यक्ष पद पर, उपाध्यक्ष पद पर पांच, छह अधिवक्ता सचिव पद के लिए व संयुक्त सचिव के लिए पांच और कोषाध्यक्ष और ऑडिटर पद के लिए तीन-तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। यदि 23 अगस्त को किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया तो बार के दोनों महत्वपूर्ण पदों पर अप्रत्याशित चुनाव परिणाम आएंगे।
विज्ञापन

आखिरी दिन शुक्रवार को बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर अजीत तेहरिया और पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह ने पर्चा भरा, जबकि सचिव पद के लिए शिवकुमार लवानियां और ऑडिटर पद पर मुकेश कुमार चतुर्वेदी उर्फ पप्पू पौंडे ने नामांकन भरा। इससे पूर्व पहले दिन अध्यक्ष पद पर पांच व सचिव पद पर पांच ने नामांकन किया।
इस प्रकार से कुल 29 प्रत्याशी अब चुनाव के लिए नामांकन भर चुके हैं। 23 अगस्त को अब इनके नामांकन की जांच व नामांकन वापसी होगी। चुनाव अधिकारी बार अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि चुनाव की नामांकन की प्रक्रिया अब पूरी हो गई है। जांच और नामांकन वापसी के बाद तीन सितंबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें