फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ४५ केंद्रों पर २८८६५ अभ्यर्थियों ने दी शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा के लिए लाइन में लगे परीक्षार्थियों की प्रवेश द्वार पर चेकिंग करती शिक्षिका। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। शहर में ४५ केंद्रों पर रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्वक हुआ। प्रत्येक केंद्र पर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में २८८६५ अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। ५२७५ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान शहर में सड़कों पर जाम और भीड़ के हालत बने रहे।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ४५ केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर प्रात:काल से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। अधिकांश केंद्रों पर प्रात: ९ बजे के बाद आपाधापी देखी गई।
अभ्यर्थियों के साथ आए लोगों की भी भीड़ का जमावड़ा कोविड के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा था। अधिकांश लोग बगैर मास्क के केंद्रों के आसपास नजर आए। वाहनों की लंबी कतार सड़कों पर लग गई। केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति बन गई। कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों को दुश्वारियों से गुजरने लगा। डीएवी इंटर कॉलेज में गेट बंद होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दीवार फांदकर प्रवेश करने को मजबूर हो गए। इसमें महिला अभ्यर्थी सबसे अधिक परेशान रहीं। प्रथम पाली में परीक्षा ४५ केंद्रों पर और द्वितीय पाली में २८ केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में प्रथम पाली के दौरान पंजीकृत २१०७८ अभ्यर्थियों में से १८१६५ ने परीक्षा दी। २९१३ अनुपस्थित रहे। उपस्थित का यह आंकड़ा ८६.१७ प्रतिशत रहा। द्वितीय पाली में दोपहर ढाई बजे से पंजीकृत १३०६२ अभ्यर्थियों में से १०७०० ने परीक्षा दी। २३६२ अनुपस्थित रहे। उपस्थिति का यह प्रतिशत ८१.९१ रहा। संपूर्ण परीक्षा शांतिपूर्वक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें