फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भाजपा महानगर अध्यक्ष के गाली देते दो ऑडियो वायरल, एसएसपी से शिकायत

Tue, 05 Oct 2021 10:53 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

ऑडियो में गाली-गलौज का यह मामला फ्लैट निर्माण को लेकर पैदा हुआ है। ऑडियो वायरल होते ही संबंधित लोगों ने एसएसपी को शिकायत दी है।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के दो ऑडियो वायरल हो रहे हैं। इन ऑडियो क्लिप ने भाजपा सहित शहर के प्रतिष्ठित लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्मा दिया है। इनमें महानगर अध्यक्ष संजीव बंसल व अतुल नामक व्यक्ति को जमकर गालियां दे रहे हैं। ऑडियो में गाली-गलौज का यह मामला राधा आर्चिट कॉलोनी में फ्लैट निर्माण को लेकर पैदा हुआ है। यह ऑडियो वायरल होते ही संबंधित लोगों ने एसएसपी को शिकायत दी है।
विज्ञापन


दरअसल, मसानी दिल्ली हाईवे लिंक रोड स्थित राधा आर्चिट कॉलोनी में विनोद अग्रवाल ने कुछ फ्लैट का निर्माण किया था। इनकी बिक्री भी सात-आठ साल पहले की जा चुकी है। अब विनोद द्वारा उपरोक्त फ्लैट की छत पर और निर्माण कराया गया तो इनमें से पूर्व में ही छह फ्लैट खरीद चुके स्वामियों ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण में शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए विकास प्राधिकरण ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और हो चुके निर्माण की तोड़-फोड़ करने लगे। उक्त फ्लैट की ऊपरी मंजिल के निर्माण को तोड़ने की सूचना मिलने पर महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल आक्रोशित हो गए। उन्होंने संजीव बंसल व अतुल नामक व्यक्तियों को मोबाइल फोन से जमकर गालियां दीं। ये ऑडियो वायरल होते ही शहर की सुर्खियां बन गए हैं। ऑडियो में राजीव मित्तल नामक व्यक्ति भी बातचीत में आ रहा है।

एसएसपी से अवैध निर्माण की शिकायत
ऑडियो वायरल होते ही राधा आर्चिट निवासी मनमोहन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, आशारानी, राजेश अग्रवाल, रवीश कुमार शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से उपरोक्त मामले की शिकायत की है। इसमें अवैध निर्माण की शिकायत की गई है। उधर, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल का कहना है कि प्रॉपर्टी मेरी है। मैंने कमरे बनवाए और वहां पर कुछ लोगों को रख दिया। वहां पर ढाई-तीन लाख रुपये का सामान भी रखा था। कुछ लोगों ने वहां तोड़फोड़ कर दी और वह सामान भी गायब कर दिया। ऑडियो के बारे में उनका कहना है कि आक्रोश में हो सकता है दो-चार बातें मुंह से निकल गई हों। जो लोग वहां रह रहे हैं, वह भी कहीं न कहीं मेरे रिश्तेदार व जान-पहचान वाले ही हैं, उनसे बैठकर बात कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें