फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर में दो दिवसीय अंडर 15 एवं सीनियर कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन दोनों कुश्ती प्रतियोगिताओं में महिला व पुरुष की 186 कुश्तियां कराई गई। इसमें 20 फ्री स्टाइल,14 ग्रीको रोमन एवं 8 महिला पहलवानों का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव जर्नादन सिंह पहलवान ने बताया कि कुश्ती चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन स्वामी गोवर्धन मुनि ने हनुमान जी की छवि पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भारत केसरी प्रताप पहलवान, शिवाले पहलवान, गुलाब चंद सैनी, देवेंद्र पहलवान, संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पहलवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म सिंह पहलवान, जिला कुश्ती संघ जॉइन्ट सेकेटरी पिंटू पहलवान, संजू पहलवान,अजीत इस दौरान मौजूद रहे।
अंडर 15 के विजेता पहलवान 21-23 अक्तूबर तक मुजफ्फरनगर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सीनियर पहलवान 28 -30 अक्तूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता गोरखपुर में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में गोपाल आश्रम के पहलवानों का दबदबा रहा। आधा दर्जन पहलवानों ने अपने मुकाबले जीते। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को रामनिवास पहलवान, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा पहलवान, ब्रज गोपाल यादव, मोहम्मद निजाम पहलवान, बंटी पहलवान,नर्री खलीफा, अयूब खलीफा, निर्णायक की भूमिका में कोच नेहाल सिंह, एवं हरेंद्र सिंह आदि ने मेडल प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें