Mathura: अधिक मास मेला में दिखी आस्था और विश्वास
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन में अधिक मास मेला में आस्था एवं विश्वास को लेकर भक्तों का रेला गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए उमड़ रहा है। रविवार को गर्मी, तेज धूप और उमस के बीच श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की जयकारों के साथ परिक्रमा लगाई। भक्तों की आने वाली भीड़ को देखते हुए एसएसपी शैलेष पांडेय ने देर रात मेला व्यवस्थाओं के साथ परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करके जानकारी ली।