फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा बाजार से हरियाणा पुलिस युवक को ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। हरियाणा पुलिस ने दो आरोपियों की निशानदेही पर सराफा बाजार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अपने साथ ले गई। कार्रवाई से बाजार में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सोमवार शाम को करीब साढ़े चार बजे हरियाणा पुलिस हथकड़ी लगाए दो आरोपियों को सराफा बाजार में एक दुकान पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोरी के आरोप में पकड़ा था। आरोपियों ने बताया कि चोरी किया गया सामान कोसी में बेचा था। इसी को लेकर हरियाणा पुलिस सादा वर्दी में आई और एक दुकान पर बैठे युवक से पूछताछ करने लगी। 15-20 मिनट पूछताछ के बाद पुलिस युवक को अपने साथ कार में बिठाकर ले गई।
युवक को ले जाने के बाद बाजार में तरह-तरह की चर्चाए होने लगीं। चर्चा थी कि युवक को ले जाने वाली पुलिस हरियाणा के किस जनपद की थी। जब उसे युवक को अपने साथ ले जाना था, इलाका पुलिस को साथ क्यों नहीं लाई। हरियाणा पुलिस जब आधा घटें तक कार्रवाई करती रही, तो इलाका पुलिस कहां सोती रही।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी का कहना था कि ऐसे तो कोई भी आएगा किसी भी दुकानदार को अपने साथ ले जाएगा। कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें