फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami: पांच लाख श्रद्धालुओं के मथुरा आने की संभावना, वृंदावन में बाहरी वाहनों की रहेगी नो एंट्री

Tue, 24 Jan 2023 04:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बसंत पंचमी पर्व पर मथुरा में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इससे यातायात प्रभावित रहेगा। भीड़ को देखते हुए बाहरी वाहनों के वृंदावन में प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं।  
 
 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के दिन ही बसंत पंचमी होने के कारण वृंदावन स्थित ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर मंदिर प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू की हैं। बसंत पंचमी पर 25 जनवरी की शाम से लेकर 26 जनवरी की देर शाम तक वृंदावन में बाहरी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। ब्रज में बसंत पंचमी के दिन से ही 40 दिवसीय होली उत्सव भी प्रारंभ हो जाता है। 

विज्ञापन


एसएसपी शैलेष पांडेय ने बताया कि 25 जनवरी की शाम से वृंदावन की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। वृंदावन में कॉमर्शियल, भारी और बाहरी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिर्फ ई-रिक्शा चलेंगे। स्थानीय निवासी अपनी लोकल आईडी दिखाकर घर जा सकते हैं। आपातकालीन वाहन जैसे एंबुलेंस प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। एसपी सिटी एमपी सिंह व कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि दर्शन व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था होगी।

इन स्थानों पर खड़े होंगे वाहन 

  • यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले दारुक पार्किंग और टीएफसी मैदान पार्किंग पर पार्क होंगे। 
  • मथुरा की ओर से वृंदावन को आने वाले वाहन टीएफसी पार्किंग और चौहान पार्किंग पर पार्क होंगे।
  • छटीकरा से वृंदावन आने वाले वाहन माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग। इसके अलावा मल्टीलेबल पार्किंग और अन्नपूर्णा पार्किंग में पार्क होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें