फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेतृत्व के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले भाजपाइयों को निष्कासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा कार्यालय में विधानसभा की बैठक में मंच पर चढ़कर पार्टी नेतृत्व के बारे में अपशब्द कहने वाले भाजपा के दो पूर्व पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन दोनों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इस कार्रवाई की सूचना प्रदेश अध्यक्ष और ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि दो दिन पहले भाजपा महानगर की विधानसभा बैठक पार्टी कार्यालय में चल रही थी। इसे पार्टी पदाधिकारियों सहित मुख्य अतिथि आगरा से आए वरिष्ठ नेता राजकुमार चौहान संबोधित कर रहे थे। तभी मंच पर चढ़कर पूर्व सह मीडिया प्रभारी चौधरी वीरपाल सिंह और रवि कुंतल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बारे में अपशब्दों का प्रयोग कर माहौल खराब करने की कोशिश की।
उनके इस कृत्य को देखते हुए पार्टी के अन्य नेता कार्यकर्ताओं ने इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बुधवार को दोनों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस कार्रवाई की सूचना प्रदेश स्वतंत्रदेव सिंह और ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें