फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक कांग्रेसी खटखटाएंगे ग्रामीणों के घर का दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों से पूर्व जय भारत संपर्क अभियान चलाकर बृहस्पतिवार से गांव-गांव लोगों से संपर्क करना शुरू करेगी। यह अभियान 19 अगस्त से शुरू होकर तीन दिन तक चलेगा। बुधवार को प्रेस वार्ता कर जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 20 अगस्त को कांग्रेसी गांवों में पूर्व पीएम राजीव गांधी का जन्म दिन मनाएंगे। इसी दिन 7 बजे से 9 बजे तक स्कूल पंचायत भवन व धार्मिक स्थल पर प्रभात फेरी और श्रम दान किया जाएगा। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक राजीव गांधी सम्मान समारोह के तहत स्वतंत्रता सेनानी परिवारों सैनिक परिवारों, सफाईकर्मी, रसोईया, आशा बहू, शिक्षा मित्र आदि को घर-घर जाकर स्मृति चिन्ह एवं पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चिन्हित परिवार में भोजन और विश्राम करने के बाद 2 बजे से शाम 4 बजे तक मेरा गांव मेरा देश संवाद होगा। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने बताया कि 19 अगस्त को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक चिन्हित परिवार में स्नेह भोज और विश्राम किया जाएगा। शाम 5 बजे से 6 बजे तक प्रधान और बीडीसी से मुलाकात करने के बाद शाम 7 से 8 बजे के मध्य फेसबुक पर लाइव होकर दिन भर के अनुभवों व गांव की प्रमुख समस्याओं पर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद रात्रि विश्राम होगा। तीसरे दिन प्रभात फेरी निकाली जाएगी। पत्रकार वार्ता में भोला यादव, दिनेश जैन रामभरोसी चौधरी, राहुल अरोड़ा, युवा जिलाध्यक्ष प्रवीन चौधरी, ठा प्रियपाल सिंह, आदर्श शर्मा, ठा भगवान सिंह शैलेन्द्र चौधरी, चौधरी मोहन सिंह, सैयद उमम अली, नगर अध्यक्ष बलदेव संजय शर्मा, सतीश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें