फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर पार्क की जमीन पर बन रही कालोनी में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे स्थित बाजना पुल के पास वाटर पार्क की जमीन पर अवैध रूप से बनाई जा रही कालोनी में निर्माण को विकास प्राधिकरण की जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। नाली-सड़क और दुकानों का निर्माण गिराया गया। आठ माह के दौरान इस कॉलोनी में दूसरी बार तोड़फोड़ की गई है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर बाजना पुल के पास देवी पुरा रोड पर कुछ वर्ष पहले वाटर पार्क था। इस जमीन का भू-उपयोग भी वाटर पार्क के लिए लघु उद्योग में दर्ज था, लेकिन बाद में इसका भू-उपयोग चिकित्सा के लिए बदल गया। भू-स्वामी सुरेश अग्रवाल इस तीस हजार वर्ग मीटर जमीन को आवासीय के रूप में निजी कॉलोनी बनाने की कोशिश में है। इसके लिए यहां सड़क, नाली, दुकान आदि निर्माण कर लिए। इस पर कार्रवाई करते हुए विकास प्राधिकरण की टीम ने मजिस्ट्रेट राजीव उपाध्याय की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण किया।
जेसीबी ने निर्माणाधीन दुकानों को तोड़ा। यहां अवैध रूप से निर्मित कॉलोनी में ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई जनवरी में भी की गई थी। बावजूद इसके फिर निर्माण कर लिया गया। इस मौके पर सहायक अभियंता एनएस चौहान, अवर अभियंता सुनील शर्मा, दिनेश कुमार एवं प्राधिकरण के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें