फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 रुपये मांगने पर युवक को गोली मारी

Sun, 18 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अपने 1500 रुपये मांगे तो गोली मार दी। ऐसा वाक्या गोकुल बैराज पर घटा। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक आरोपी का धर-दबोचा, वहीं दूसरा भाग खड़ा हुआ। आरोपी और पीड़ित टैंपों चलाते हैं।
विज्ञापन


जमुनापार के रहने वाले योगेश ने टाऊनशिप निवासी मोनू को कुछ दिन पहले 1500 रुपये उधार दिए थे। शनिवार को उसने अपने रुपये मांगे, इसी बात पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मोनू ने योगेश को गोली मार दी। इस दौरान विष्णु भी उसके साथ था। गोली लगने से लहूलुहान हालत में योगेश जमीन पर गिर गया।

सूचना पर एसपी (सिटी) आलोक प्रियदर्शी और थाना प्रभारी सदर बाजार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने विष्णु को दबोच लिया, वहीं मोनू भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घायल को हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालात चिंताजनक बताई जा रही है। घायल के भाई सोनू ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सदर बाजार प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 1500 रुपये मांगने पर योगेश को गोली मारी गई है। दोनों टेंपो चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें