फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 30 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
 थाना गोविंद नगर क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरे युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव दामोदरपुरा निवासी विनोद कुमार (28) पुत्र महावीर सिंह अपने गांव के रामरतन के साथ शुक्रवार रात बाइक से दोस्त राजू की शादी में शामिल होने वृंदावन जा रहे थे। रात करीब 11 बजे थाना गोविंद नगर क्षेत्र में हाईवे पर नयति अस्पताल के निकट पीछे से तेज गति से आए ट्रक की उनकी बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नयति अस्पताल में भर्ती कराया। विनोद ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं रामरतन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने विनोद के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें