जनगणना 2011 के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। ये आंकड़े मथुरा में धर्म के आधार पर आबादी की तस्वीर पेश कर रहे हैं। जिले की कुल आबादी 2547184 बताई गई है। इसमें 1367125 पुरुष और 1180059 महिलाएं हैं।
इस आबादी में हिंदुओं की संख्या 2310776 है। इसमें पुरुषों की संख्या 1243318 और महिलाओं की संख्या 1067458 है। ग्रामीण अंचल में ये आंकड़ा 1672611 है। इनमें पुरुषों की संख्या 899821 और महिलाओं की संख्या 772790 है। वहीं शहरी क्षेत्र में कुल हिंदुओं की संख्या 638165 है। इसमें पुरुषों की संख्या 343497 और महिलाओं की संख्या 294668 है।
मुस्लिमों की कुल आबादी 216933 है, इसमें पुरुष 113557 और महिलाएं 103376 है। ग्रामीण अंचल की आबादी 107878 है, इसमें पुरुषों की संख्या 56603 और महिलाएं 51275 हैं। शहरी क्षेत्र में कुल 109055 में पुरुष 56954 और महिलाएं 52101 हैं।
जिले में ईसाइयों की कुल संख्या 3179 है। इसमें पुरुष 1606 और महिलाएं 1573 है। ग्रामीण अंचल में कुल आबादी 1429 है, इसमें 720 पुरुष और 709 महिलाएं हैं। शहरी क्षेत्र में कुल आबादी 1750 है, इसमें 886 पुरुष और 864 महिलाएं हैं।
सिखों की कुल आबादी 2872 है। इसमें पुरुष 1604 और स्त्री 1268 है। देहात अंचल में सिखों की आबादी 1061 है। इसमें 611 पुरुष और 450 महिलाएं हैं। शहरी क्षेत्र में कुल 1811 की आबादी में 993 पुरुष और 818 महिलाएं हैं। बौद्ध धर्म मानने वालों की कुल आबादी 883 है। इसमें 466 पुरुष और 417 महिलाएं हैं। ग्रामीण अंचल में ये आबादी 641 ह,ै इसमें 353 पुरुष और 288 महिलाएं हैं। शहरी क्षेत्र में कुल 242 में 113 पुरुष और 129 महिलाएं हैं। जैन धर्म मानने वालों की कुल आबादी 2056 है। इसमें 1107 पुरुष और 949 महिलाएं हैं। जैनियों की ग्रामीण अंचल में आबादी 318 है इसमें 156 पुरुष तथा 162 महिलाएं वहीं शहर में कुल आबादी 1738 है इसमें 951 पुरुष तथा 787 महिलाएं है।
126 अन्य धर्म के हैं,
अन्य धर्म मानने वालों की संख्या 126 है इसमें 65 पुरुष तथा 61 महिलाएं है। ग्रामीण अंचल में आबादी 54 है इसमें 30 पुरुष तथा 24 महिलाएं वहीं शहर में कुल आबादी 72 है इसमें 35 पुरुष तथा 37 महिलाएं है
जनगणना के दौरान जिले में कुल 10359 लोगों ने अपना धर्म नहीं बताया इमसें 5402 पुरुष तथा 4957 महिलाएं है। ग्रामीण अंचल में ऐसे लोगों की संख्या 7199 है इसमें 3734 पुरुष तथा 3465 महिलाए है। शहरी क्षेत्र में 3160 ऐसे लोग पाये गये जिसमें 1668 पुरुष तथा 1492 महिलाएं है।