फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रांसफार्मर को चोरी करने का प्रयास, एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। राठौर नगर में कांशीराम आवासीय कॉलोनी में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों ने चुराकर ले जाने का प्रयास किया। विफल होने पर ट्रांसफार्मर के ऊपरी हिस्से को खोलकर ले गए। पूरा मामला पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया। लोगों के सहयोग से एक युवक को पहचान कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कांशीराम आवास में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने कॉलोनी में बंद पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर को चुराकर ले जाने की कोशिश की। ट्रांसफार्मर की वाइडिंग वेस पर बेल्ड की हुई थी, इसके चलते चोर मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। विफल होने पर ट्रांसफार्मर के ऊपरी हिस्से को खोलकर तेल, कॉयल ले गए। सीसीटीवी कैमरे में चार लोग ट्रांसफार्मर को खोलते दिखाई दे रहे हैं। विद्युत अधिकारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। इधर कॉलोनी में अज्ञात चोर बीती रात राधे सैनी के मकान में लगे ताले को तोड़कर हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोर सिलिंडर, इंवर्टर, बैटरी समेत अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए।
करंट से बंदर व सांड़ मरे
स्वामी विवेकानंद चौराहा के समीप 11 हजार केवीए की लाइन से एक बंदर चिपक गया। इससे आपूर्ति बंद हो गई। जब आपूर्ति शुरू हुई तो ट्रांसफार्मर के समीप लगे सांड़ को करंट लग गया, जिससे सांड़ भी मर गया। बाद में दोनों को दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें