कार के मडगार्ड को चेक किया गया। मडगार्ड पर विशेष रूप से एक कवर लगाकर बॉक्स बनाया गया था। इसमें चॉकलेट के पैकेट की तरह चरस रखी गई थी। आरोपियों में बाराबंकी निवासी मो. शाहिद, नूर अहमद, नूर आलम और आबिद हैं। आबिद सरगना है। पूछताछ में पता चला कि वह नेपाल के नशे के सिंडीकेट से जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ेंः- बांके बिहारी मंदिर: श्रद्धालुओं की फुल प्रूफ सुरक्षा में सेंध; 70 CCTV, 117 गार्डों के बीच चोर कर रहे अपना काम
नेपाल के तस्कर उन्हें बिहार के चंपारण जिले में चरस देते हैं। इसके बाद वो गाड़ी में छिपाकर चरस लेकर आते हैं। काफी समय से यह काम करते आ रहे हैं। वह लखनऊ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में सप्लाई करते हैं। इस माल को भी हरियाणा में खपाने ले जा रहे थे।
यह भी पढ़ेंः- बालगृह की अधीक्षिका पर गिरी गाज: निलंबन के बाद FIR दर्ज, पहले भी जा चुकी जेल; बच्ची को चप्पल से पीटते दिखी थी
पुलिस सरगना आबिद की काल डिटेल निकलवा रही है, जिससे यह पता चल सके कि उसके संपर्क में और कौन लोग थे। हरियाणा में जिसके पास माल की सप्लाई होनी थी, उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी है।