मथुरा। गुरुकृपा वाटिका वेलफेयर सोसाइटी व अमर उजाला फाउंडेशन ने मिलकर वैक्सीनेशन व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर स्थानीय वाटकेश्वर महादेव मंदिर गुरुकृपा वाटिका सरस्वती कुंड निकट कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में लगा। शिविर में १२० ने वैक्सीन का टीका लगवाया और १०० लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य की जांच कराई।
कैंप का शुभारंभ अध्यक्ष महेश चंद्र गोयल, सचिव यतेंद्र अग्रवाल गोल्डी, कोषाध्यक्ष सीए अमित अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष राधा किशन सूतिया, विभूति अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, मनोज बंसल, सुधीर अग्रवाल, यश खंडेलवाल, अशोक शर्मा, दीपक गोयल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के आलोक कुमार, पंकज कुमार, डॉ. सौरभ राय, गौरव पंडित ने दीप जलाकर किया। महेश चंद्र गोयल एवं अमित अग्रवाल ने बताया शिविर सोसाइटी के निवासियों द्वारा लगाया गया है।
स्वास्थ्य शिविर में प्रथम पहल फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रथम पहल धर्मार्थ क्लीनिक के अनुभवी डॉ. सौरभ राय सामान्य रोग विशेषज्ञ द्वारा निशुल्क परामर्श एवं दवाएं और बीपी शुगर आदि की निशुल्क जांच कराई गई है। मीना लाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मदन मोहन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, राजीव गुप्ता, श्याम वर्मा, सचिन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल व महिला शक्ति अनिता अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, शशी अग्रवाल, नीता अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, कविता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
फाउंडेशन के तहत योग शिविर आज
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वैदिक योग संस्थान, अमर उजाला फाउंडेशन व प्रथम पहल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में योग प्रशिक्षण शिविर सुबह 5 से 7 तक आयोजित किया जाएगा। वैदिक योग संस्थान के व्यवस्थापक दिनेश अग्रवाल गुड़ेरा वाले व प्रथम पहल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सीए अमित अग्रवाल ने बताया कि योग शिविर वेद मंदिर मसानी चौक पर आयोजित किया जाएगा।
अपराजिता कार्यक्रम आज
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार जून को सुबह 9 से 10 तक खजानी इंस्टीट्यूट, निकट पैंटालून शोरूम भूतेश्वर गोशाला रोड में अपराजिता के तहत योग कार्यक्रम होगा। जानकारी इंस्टीटॺूट की एमडी शिप्रा राठी ने दी है।