फर्जी किन्नर बनकर कर रहा था वसूली... सिर मुंडवाकर तिराहे पर घुमाया
- फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को फर्जी मंगलामुखी (किन्नर) बनकर घूम रहे युवक को मंगलामुखियों ने पकड़ लिया। उन्होंने सभी के सामने उसके कपडे़ उतार कर सच्चाई दिखाई। इसके बाद नाई से सिर मुंडवा दिया। फिर तिराहे पर घुमाया। इस दौरान वहां तमाशबीनों की भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
मामला क्रिश्चियन तिराहे का है। यहां दोपहर को मंगलामुखी वंदना अपने साथी के साथ पहुंचे थे। तभी एक युवक को देखते ही दोनों ने उसे पकड़ लिया। उसे पीटना शुरू कर दिया। युवक को मंगलामुखियों के हाथों पिटता देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।