फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चकबंदी लेखपाल ने होटल में युवती से घिनौना काम, वीडियो भी बनाया; अब गिरफ्तारी वारंट जारी

Mon, 12 Aug 2024 11:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में चकबंदी लेखपाल ने होटल में युवती से घिनौना काम किया। इसका वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 
विज्ञापन
girl demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चकबंदी लेखपाल व्योम सिंह की गिरफ्तारी के लिए सीजेएम ने वारंट जारी किया है। एटा में तैनात लेखपाल पर मैनपुरी शहर की रहने वाली युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच करने के बाद लेखपाल के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में जमा कर चुकी है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली के शिवनगर आगरा रोड के रहने वाले व्योम सिंह एटा में चकबंदी विभाग में लेखपाल है। उसको मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली है। शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली एक युवती द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से लेखपाल व्योम सिंह से मुलकात हुई। लेखपाल ने सजातीय होने के कारण उसको शादी करने का झांसा दिया।

Trending Videos

रिपोर्ट के अनुसार लेखपाल ने एक होटल में यौन शोषण करके धोखे से वीडियो बना लिया। शादी करने से मना करके वीडियो वायरल करके बदनाम करने की धमकी दी। पुलिस ने जांच करने के बाद चार्जशीट सीजेएम न्यायालय में जमा कर दी है। 
 
विज्ञापन

सीजेएम ने चार्जशीट का संज्ञान लेने के बाद लेखपाल के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। जारी किए गए वारंट पुलिस के पास गिरफ्तारी के लिए भेजे गए हैं। लेखपाल की अग्रिम जमानत जिला जज के न्यायालय से खारिज की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें