यहां की है घटना
मैनपुरी के यदुवंश नगर में सोमवार की रात पत्नी और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में थे, इसी दौरान पति आ गया। उसने दोनों को ऐसे हाल में देखने के बाद विरोध किया। इस पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शव को बाइक से लेकर जा रहे थे। इसी दौरान परिजन आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी प्रेमी और पत्नी भाग गए। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें - यूपी: डोली उठने के छह महीने बाद ही निकली रति की अर्थी, ससुर की गंदी करतूत; पति भी न हुआ अपना
प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या
पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के यदुवंश नगर में रहने वाला सुमित कुमार ट्रक चालक था। वह पत्नी, सास और अन्य परिजन के साथ रहता था। पुलिस को मृतक के चाचा ने बताया कि सोमवार की रात को वह घर पहुंचा तो पत्नी और एक युवक आपत्तिजनक हालत में थे। उसने यह नजारा देखकर विरोध किया। आरोप है कि इसी बात पर प्रेमी ने पत्नी की मदद से उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें - वाह रे सिस्टम: जीवत को कागजों में घोषित करा दिया मृत, एसडीएम के पास पहुंची पीड़ित; बोला- साहब अभी जिंदा हूं